ग़ाज़ीपुर। इंदिरा गॉधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, (नई दिल्ली) अध्ययन केन्द्र 27101, पी0 जी0 कालेज, गाजीपुर में जुलाई, 2025 सत्र के नव प्रवेशी छात्रों के परिचय सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि प्रोफे (डाॅ0)एस.डी.सिंह, चीफ प्रॉक्टर एवं विभागाध्यक्ष बी. एड., पी. जी. कॉलेज, ने इग्नू के नव प्रवेशी छात्रों के साथ संवाद स्थापित कर यह बताया कि किस प्रकार से पढ़ाई करना है, असाइनमेंट कैसे लिखा जाय और परीक्षा की तैयारी किस प्रकार करनी है, की विस्तृत चर्चा की। अध्ययन सामग्री की उपयोगिता, विषय की उपयोगिता के साथ ही उसकी संभावनाओं को विस्तार पूर्वक बताया। डॉ सिंह ने सर्टिफिकेट तथा डिप्लोमा कोर्सेज की उपयोगिता को उदाहरण के माध्यम से बताया। नई शिक्षा नीति एवं इग्नू के ऊपर विशेष रुप से प्रकाश डाला साथ ही पी जी टी हेतु एकल विषय पर विशेष रूप से छात्रों के विषय कॉम्बिनेशन पर भी बात हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता इग्नू अध्ययन केन्द्र के समन्वयक प्रोफे0 (डाॅ) एस0 एन0 सिंह नव प्रवेशी छात्रों तथा काउंसलर के प्रति आभार व्यक्त किया।उक्त अवसर पर काउंसलर डॉ राम दुलारे, डॉ अंजनी कुमार गौतम, डाॅ0 शिप्रा श्रीवास्तव, डाॅ0 भावना श्रीवास्तव, नीरज कुमार सिंह, सुनील कुमार, प्रमोद कुमार, अरुण कुमार कुशवाहा इत्यादि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सह समन्वयक इग्नू डॉ पीयूष कांत सिंह ने किया।
20 hours ago
खबर
सनबीम स्कूल महाराजगंज की कोऑर्डिनेटर सुभदा राय एजुकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित






