ग़ाज़ीपुर। दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर बीती रात जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने भारी पुलिस फोर्स के साथ शहर की सड़कों पर रूट मार्च किया और सुरक्षा बंदोबस्त का जायजा लिया। डीएम - एसपी द्वारा नवरात्रि/दुर्गापूजा पर्व, दशहरा एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए सदर कोतवाली क्षेत्र के एमएएच इंटर कॉलेज से चितनाथ, नखास, टाउनहॉल आदि भीड़-भाड़ वाले स्थानों से होते हुए थाना कोतवाली परिसर तक रूट मार्च किया गया। इस दौरान दुर्गा पूजा पंडालों आदि का निरीक्षण कर शांति एवं सौहार्दपूर्वक त्योहारों को मनाने की अपील की गई और आम जन में शांति-सुरक्षा की भावना का संचार किया गया। शहर की सड़कों पर डीएम एसपी के नेतृत्व में हुए रूट मार्च के दौरान अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली तथा अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
20 hours ago
खबर
सनबीम स्कूल महाराजगंज की कोऑर्डिनेटर सुभदा राय एजुकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित






