कासिमाबाद/ग़ाज़ीपुर। परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर ब्राह्मण रक्षा दल द्वारा भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों गाड़ियों के साथ भगवान परशुराम की झांकी भी प्रस्तुत की गई। यह शोभायात्रा धरवार हाईवे चौराहे से शुरू होकर कुतुबपुर होते हुए तहसील मोड से चौराहा होते हुए ब्लॉक सभागार में सभा के रूप में तब्दील हुई। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत शोभा यात्रा को संरक्षक राकेश तिवारी द्वारा झंडा दिखाकर और वरिष्ठ भाजपा नेता बाल कृष्ण त्रिवेदी द्वारा फरसा भेंट कर किया गया जिसमे सैंकड़ो गाड़ीयो द्वारा झांकी निकली गई इसके बाद ब्लॉक सभागार मे परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर सभा की शुरुआत की गई। तत्पश्चात सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए ब्राह्मण रक्षा दल के संयोजक प्रेम शंकर मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण समाज को हल्के में लेना सरकार की बड़ी भूल होगी ब्राह्मण एकजुट होना शुरू हो गया है। कार्यक्रम का संचालक विमलेश तिवारी ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्राह्मण रक्षा दल के जिला अध्यक्ष संजय कुमार पांडे मृत्युंजय मिश्रा अवनीश पांडे मनोज उपाध्याय राजेश कुमार मिश्रा तारकेश्वर पांडे जयप्रकाश पांडे प्रभात शंकर तिवारी नागेंद्र मिश्रा मिंटू पांडे अखिलानंद पांडे अमित पांडे सहित सैकड़ो लोगों ने भाग लिया
2 days ago
खबर
सनबीम स्कूल महाराजगंज की कोऑर्डिनेटर सुभदा राय एजुकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित






