Breaking News

Foto

तेज सिंह प्रत्यायन चालन प्रशिक्षण केंद्र का भव्य शुभारंभ

ग़ाज़ीपुर। तेज सिंह मल्टी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रत्यायन चालान प्रशिक्षण केंद्र बिराइच का उद्घाटन किया गया। जिसका मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉक्टर संगीता बलवंत द्वारा ट्रैक का तथा प्रशासनिक भवन का फीता काटकर उद्घाटन हुआ। तेज सिंह प्रत्यायन चालान प्रशिक्षण केंद्र द्वारा आने वाले शिक्षार्थियों को वहां सीखकर ड्राइविंग ट्रैक पर टेस्ट लेने के बाद ही ड्राइविंग लाइसेंस बनेगा। विशिष्ट अतिथि के क्रम में भीमसेन सिंह उप परिवहन आयुक्त द्वारा बताया गया की गाजीपुर में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस का परमानेंट टेस्ट तेज सिंह प्रत्यानन चालान प्रशिक्षण केंद्र के ट्रैक पर पास होने के बाद ही बनेगा तथा आरटीओ वाराणसी शिखर ओझा द्वारा पूर्वांचल में बने पहले प्रत्यायन चालान प्रशिक्षण केंद्र से टेस्ट पास करने के बाद ही ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। नए लाइसेंस प्राप्त करना हो या ड्राइविंग लाइसेंस का रिनुअल हो बिना टेस्ट के किसी भी तरह के लाइसेंस नहीं बनेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्था के डायरेक्टर अरविंद सिंह ने संस्था के बारे में बताया कि संस्था की स्थापना 1973 से गाजीपुर में हुई थी जो आज 40 जिलों में ड्राइविंग के क्षेत्र में काम कर रही है। केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की सड़क दुर्घटनाओं को रोकने की मंशा को मुर्त रूप देने के लिए संस्था ने इस तरह के प्रत्यायन चालान प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना गाजीपुर में की है जो कि पूर्वांचल का पहला ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल है। जहां से पूरी तरह से 56 कमरों की निगरानी में ड्राइविंग टेस्ट पास कर ड्राइविंग लाइसेंस ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त कर सकेंगे तथा यहां से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का ड्राइविंग टेस्ट में पूरी तरह से छूट रहेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एआरटीओ मनोज कुमार, पीटीओ लवजी सिंह, आर आई अशोक श्रीवास्तव के अलावा रेवतीपुर ब्लाक प्रमुख अमिताभ राय राहुल, बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह, नगर पालिका की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख बच्चन राय, डॉक्टर डीपी सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, कृष्ण बिहारी राय के अलावा तमाम लोग उपस्थित रहे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें