ग़ाज़ीपुर। मुहम्मदाबाद के बैजलपुर स्थित सिद्ध पीठ सोमेश्वरनाथ धाम में विश्व पर्यावरण दिवस पर बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वन विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बरगद, पीपल, गूलर और आम के पौधों का भी रोपण किया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता पियूष राय ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस, गंगा दशहरा और मुख्यमंत्री का जन्मदिन एक ही दिन पड़ने का यह सुखद संयोग है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत महोगनी का पौधा रोपा गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर भगवान शिव के प्रिय बेल का पौधा भी लगाया। श्रीराम राय कमलेश ने बेल और बरगद के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। वन रेंजर आदित्य यादव ने बताया कि गंगा किनारे के गांवों और सड़कों के किनारे सघन वृक्षारोपण किया जाएगा। पौधों को ट्री गार्ड से संरक्षित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे ऑक्सीजन के साथ पशु-पक्षियों को छाया और भोजन प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में वन विभाग के कर्मचारियों के अलावा सौरभ राय, अवधेश गुप्ता, केसरी तिवारी, मनोज तिवारी, विनोद राय सहित बैजलपुर, तिवारीपुर और मोहम्मदाबाद के कई पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।
21 hours ago
खबर
सनबीम स्कूल महाराजगंज की कोऑर्डिनेटर सुभदा राय एजुकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित






