ग़ाज़ीपुर। नवागत एसपी डॉ. ईराज राजा ने बीती देर रात पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालते ही उन्होंने शहर कोतवाली क्षेत्र का भ्रमण किया और जानकारी हासिल करते हुए मातहतों को निर्देश दिए।
इसके साथ ही थाना सुहवल का औचक निरीक्षण किया। मूल रूप से आगरा के रहने वाले ईराज राजा ने वर्ष 2011 में उन्होंने MBBS की शिक्षा को पूरा की और फिर 4 सालों तक मेडिकल ऑफिसर के पद पर तैनात रहे।
IPS डॉ. ईरज राजा 2017 बैच के आईपीएस है। प्रदेश के कई जनपदों में सेवाएं दे चुके ईराज राजा का जालौन से गाजीपुर पुलिस अधीक्षक पद के लिए बीते दिनों स्थानांतरण हुआ था। गाज़ीपुर पुलिस अधीक्षक पद का कार्यभार संभालते ही थाने का औचक निरीक्षण और शहर का भ्रमण करते हुए उन्होंने मातहतो को जरूरी निर्देश दिए। काफी तेजतर्रार माने जाने वाले ईराज राजा के विषय में बताया जाता है कि अब तक के पुलिस करियर में उन्होंने 200 से ज्यादा हाफ एनकाउंटर किया है।






