Breaking News

Foto

बिहार की तर्ज पर यूपी में भी हो शराबबंदी- सांसद

ग़ाज़ीपुर। बलिया से सांसद सनातन पांडेय ने सोमवार को गाजीपुर जिले के भड़सर गांव में सपा नेत्री रैना मिश्रा के परिवार से मुलाकात की। वे उनकी नानी शांति देवी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मुलाकात के दौरान सांसद पांडेय ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी राय रखी। उन्होंने बिहार की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी शराबबंदी लागू करने की मांग की। उनका कहना था कि समाज और देश के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए युवाओं को नशे की लत से बचाना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही उन्होंने चंद्रशेखर आजाद के कुंभ मेले को लेकर दिए गए विवादित बयान पर कहा कि यह अपनी अपनी आस्था होती है। जिसकी जहां आस्था होती है वह वहां जाता है। कार्यक्रम में सपा के वरिष्ठ नेता गोपाल यादव, उपेंद्र यादव, गुड्डू बारी, प्रमोद यादव, राजेश यादव, प्रभाकर पांडेय, हरेंद्र यादव और बिल्लू मामा सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें