गाजीपुर। शहर के टेढ़ी बाजार मोहल्ले के मल्लाह बस्ती में एक मकान बीती रात अचानक से भरभराकर गिर गया और गंगा में समाहित हो गया। हालांकि उस मकान में रहने वाले सभी पांच लोगों को आसपास के लोगों ने समय रहते घर से निकाल लिया था। वहीं घटना की जानकारी होते ही जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार के लोगों से बातचीत किया। साथ ही उस मोहल्ले के अन्य मकानों को भी देखा कि कोई अन्य मकान में भी इस तरह की गिरने की नौबत तो नहीं है। बताते चले की टेढ़ी बाजार के मल्लाह टोली मोहल्ले से होकर नगर पालिका का एक नाला बहता है। जो पूरे नगर का पानी गंगा तक पहुचाता है। इसी नाले के किनारे मल्लाह समाज के लोगों की एक बस्ती है। यह नाला गंगा में आई बाढ़ के कारण लबालब भर चुका है। पिछले साल कई सालों से प्रकाश चंद चौधरी और संगीता देवी अपने तीन बच्चों के साथ सालों से यहीं रहते थे और इनका पूरा मकान नाले के किनारे था। बीती देर शाम पड़ोस की किसी महिला ने मकान में कंपन होने की आवाज सुनी और मोहल्ले के साथ उस मकान में रहने वाले लोगों को भी बताया। इसकी जानकारी नगर पालिका के अधिकारियों को भी दिया गया। शाम में ही नगर पालिका के अधिकारी मौके पर पहुंचकर मुआयना भी किए थे। हालांकि एहतियात के तौर पर स्थानीय सभासद को निगरानी का जिम्मा भी सौंप थे। सभासद प्रतिनिधि अभी उस मोहल्ले में जाकर लोगों से बातचीत कर ही रहे थे कि तभी मकान तेज आवाज के साथ गिर पड़ा और प्रकाश चंद के परिवार की पूरी गृहस्थी गंगा में समाहित हो गई। एडीएम दिनेश सिंह गंगा नदी से संलग्न एक नाले के किनारे बना मकान गिर पड़ा है। मकान में रहने वाले बच्चों समेत कुल 5 सदस्य सुरक्षित हैं। नियमानुसार उनकी मदद कराई जाएगी।
22 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






