गाजीपुर। पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। नगसर हाल्ट थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवम गौड़ के रूप में हुई है, जो राजेश गौड़ का पुत्र है और गोड़ मोहल्ला, कस्बा जमानियां का निवासी है। पुलिस ने उसे लहुआर जाने वाली सड़क पर स्थित ईट भट्ठा के पास नूरपुर बफासला से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं। इनमें मुकदमा संख्या 39/2024 धारा 309(4)/317(2)/61(2) बी.एन.एस., मुकदमा संख्या 48/2024 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986, और मुकदमा संख्या 357/2021 धारा 323/325/504 भादवि थाना जमानियां शामिल हैं। थानाध्यक्ष नगसर हाल्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफल कार्रवाई की। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
18 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






