गाजीपुर। बिजली विभाग की एक मुश्त समाधान योजना चल रही है। विभाग द्वारा 15 दिसंबर से चलाई जा रही इस योजना के दूसरे चरण तक 40,276 बकायेदारों ने ओटीएस रजिस्ट्रेशन कराया है, जिससे विभाग को 36.68 करोड़ रुपये की वसूली हुई है। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता प्रवीण कुमार के अनुसार, योजना के दूसरे चरण की समाप्ति 15 जनवरी को हुई। इस दौरान विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए एक दिन में 1,343 बिजली कनेक्शन भी काटे हैं। विभाग बड़े बकायेदारों और बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चला रहा है। योजना का तीसरा चरण 16 जनवरी से 31 जनवरी तक चलेगा। विभाग जगह-जगह कैंप लगाकर बकायेदारों को सरचार्ज माफी का लाभ दे रहा है। विजिलेंस और बिजली विभाग की संयुक्त टीम छापेमारी अभियान चला रही है। विभाग के अधिकारियों ने बकाएदार उपभोक्ताओं से योजना का लाभ उठाने की अपील की है।
20 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






