Breaking News

Foto

सोशल मीडिया पर महाकुंभ और पीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर। पुलिस ने सोशल मीडिया पर महाकुंभ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

दुल्लहपुर थाना पुलिस ने बृजेश भारती नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से महाकुंभ को लेकर अपमानजनक पोस्ट किया था। आरोपी ने महाकुंभ को 'पाप धुलाई सेंटर' बताते हुए धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई थी।

वहीं दूसरे मामले में, मरदह थाना पुलिस ने संजय यादव को गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपनी फेसबुक आईडी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। उसे जुझारपुर रोड से गिरफ्तार किया गया। दोनों मामलों में पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट के आधार पर कार्रवाई की।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें