गाजीपुर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने मरदह क्षेत्र स्थित महाहर धाम मंदिर का दौरा किया। अधिकारियों ने मंदिर कमेटी के सदस्यों और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने मंदिर और मेला परिसर का निरीक्षण भी किया। त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंदिर के मुख्य द्वार पर खोया-पाया केंद्र स्थापित किया जाएगा। पूरे मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिनकी निगरानी कंट्रोल रूम से की जाएगी। भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष पार्किंग स्थल और बैरिकेड्स की व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, उप जिलाधिकारी सदर/कासिमाबाद, क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
23 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






