गाजीपुर। जिले के 12 केन्द्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा कल होगी।दो पालियों मे पुलिस भर्ती परीक्षा होगी।पांच दिवसीय पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा मे गाजीपुर मे 50 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे।भर्ती परीक्षा के दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट,स्टेटिक मजिस्ट्रेट हर केंद्र पर मुस्तैद रहेंगे।पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किया है।परीक्षा के मद्देनजर कन्ट्रोल रूम बनाया गया है।जो 24 घन्टे क्रियाशील रहेगा।परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की नजर मे संपन्न होगी।पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर सुरक्षा के भी खास इंतजाम किये गये है।परीक्षा को लेकर गाजीपुर मे रेलवे स्टेशन और बस डिपो मे अभ्यर्थियों का आना जाना लगा हुआ है।इस दौरान सरकार की ओर से अभ्यर्थियों के लिये रोडवेज बस मे फ्री यात्रा सुविधा से अभ्यर्थियों मे खुशी है।परीक्षा के लिये जिले मे आने और दूसरे जिलों मे जाने वाले अभ्यर्थी इस व्यवस्था से खुश नजर आ रहे है।परीक्षा मे शामिल हो रहे अभ्यर्थी परीक्षा को लेकर शासन के इंतजामों से संतुष्ट नजर आ रहे।
17 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






