गाजीपुर। पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें दो गौ तस्कर घायल हो गए, जबकि चार अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस, दो पिकअप वाहन, एक मोटरसाइकिल और गोवंश बरामद किया है। यह घटना करंडा थाना क्षेत्र में बीती रात हुई। पुलिस टीम अपराध नियंत्रण अभियान के तहत गश्त कर रही थी। ग्राम मेदनीपुर के पास चोचकपुर-जमानिया मार्ग पर दो संदिग्ध पिकअप और एक मोटरसाइकिल तेज रफ्तार से जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम ने इन वाहनों का पीछा किया और उन्हें रोकने का प्रयास किया। वाहन सवार बड़सरा चौकी की तरफ तेजी से भागने लगे। करंडा के सेकंड मोबाइल प्रभारी ने इसकी सूचना प्रभारी निरीक्षक करंडा को दी और पीछा जारी रखा। बड़सरा बाईपास रोड पर खुद को घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी और वे घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए भेजा गया। मौके से चार अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इस मुठभेड़ और बरामदगी के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
23 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






