Breaking News

Foto

फायर ब्रिगेड की गाड़ी से शहर के प्रमुख स्थानों पर किया गया संगम के जल का वितरण

गाजीपुर। महाकुंभ 2025 का पवित्र संगम जल बीते दिनों पहुंच गया। प्रयागराज से भेजे गए इस जल का वितरण पुलिस लाइन्स के प्रतिसार निरीक्षक और फायर सर्विस के जवानों द्वारा किया जा रहा है। फायर ब्रिगेड की गाड़ी में लगभग 2500 लीटर गंगाजल गाजीपुर भेजा गया है। इस जल का वितरण बड़ा महादेवा और जज आवास कॉलोनी में श्रद्धालुओं के बीच किया गया। एक दिन पहले सिटी रेलवे स्टेशन और पुलिस आफिस तिराहा पर भी संगम जल का वितरण हुआ। संगम जल पाने के लिए भीड़ जुटी रही। महाकुंभ 2025 में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। लेकिन कई श्रद्धालु विभिन्न कारणों से कुंभ स्नान से वंचित रह गए। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने अलग-अलग जिलों में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से गंगाजल भिजवाया है। इससे लोग अपने स्थान पर ही गंगाजल से स्नान कर पुण्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें