Breaking News

Foto

एसपी ने किया कोतवाली का निरीक्षण

गाज़ीपुर। जिले के जखनियां तहसील क्षेत्र के भूडकुड़ा कोतवाली गाजीपुर आजमगढ़ मऊ के बॉर्डर से सटा हुआ कोतवाली है। बॉर्डर के सटे हुए गांव अति संवेदनशील मानी जाती है। गाज़ीपुर पुलिस कप्तान डॉ. ईरज राजा ने भूडकुड़ा कोतवाली का निरीक्षण किया। पुलिस कप्तान ने सीसीटीएनएस, महिला हेल्प डेस्क, कार्यालय में रखी गई फाइलों का विस्तार पूर्वक औचक निरीक्षण किया। साथ ही असलहा कार्यालय सहित अन्य भवनों का भी उन्होंने निरीक्षण किया। इस मौके पर भूडकुड़ा सी. ओ. बलराम, कोतवाल तारावती यादव सहित मातहत अधिकारी मौजूद रहे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें