ग़ाज़ीपुर का अग्रणी विद्यालय सनबीम स्कूल गाजीपुर मे स्टार्टअप इण्डिया के तरफ से बुट कैम्प कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजक प्रणीत चुटे (आई आई टी बाम्बे) ने बच्चों को वर्तमान समय में निर्णय लेने की क्षमता और नये कौशल विकास के तरीके को बताया जिससे बच्चों में एक नया उमंग देखने को मिला। इस कार्यक्रम में कक्षा 4 से 11वीं तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। सनबीम गाजीपुर के बच्चों ने उनके द्वारा दिये गये सवालों को बेहतर ढंग से किया और नयी नयी बातों को, उपायों को अपने अन्दर ग्रहण किया। स्टार्टअप इंडिया भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है जिसका उद्देश्य देश में स्टार्टअप्स और नये विचारों के लिए एक मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना है जिससे देश का आर्थिक विकास हो एवं बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर उत्पन्न हों। बुट कैम्प एक विशिष्ट गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम है जिसे प्रतिभागियों के ज्ञान, योग्यताओं या दोनों को तेजी से बढ़ाने या महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। महत्वपूर्ण बात यह है कि बूट कैम्प कार्य प्रतिभागियों को विषय, तीव्रता के स्तर और समय की अवधि के आधार पर व्यावहारिक कौशल की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करते हैं। विद्यालय के निदेशक नवीन सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम को कराने से बच्चों के अन्दर शैक्षणिक, बौद्धिक, मानसिक तथा शारीरिक विकास के साथ-साथ कौशल विकास के क्षेत्र मे नयी उर्जा को उत्पन्न होती है जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो पाता है। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अर्चना कुमारी ने सनबीम स्कूल में बच्चों के शैक्षणिक, बौद्धिक, मानसिक तथा शारीरिक विकास पर विशेष जोर दिया जाता है। यही कारण है कि सनबीम स्कूल जिले का नम्बर वन विद्यालय के रूप में जाना जाता है। इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन के0 पी0 सिंह ने डिप्यूटी डायरेक्टर शोभा सिंह, डायरेक्टर नवीन सिंह, प्रवीण सिंह, स्मिता सिंह, प्रधानाचार्या अर्चना कुमारी, एकेडमिक हेड, उप प्रधानाचार्या, समस्त को आर्डिनेटर समस्त इंचार्ज एवं विद्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
19 hours ago
खबर
सनबीम स्कूल महाराजगंज की कोऑर्डिनेटर सुभदा राय एजुकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित






