ग़ाज़ीपुर। आगामी दुर्गा पूजा, दशहरा व दीपावली त्यौहारों को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। इसी क्रम में विभिन्न थाना क्षेत्रों में बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया। एक तरफ जहां सैदपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने बलवा-दंगा होने पर की जाने वाली कार्यवाही का पूर्वाभ्यास किया, वहीं भुड़कुड़ा कोतवाली पुलिस ने अलीपुर मंदरा में बलवा ड्रिल किया। इस दौरान स्थानीय पुलिस के साथ पुलिस लाइन से आए प्रतिसार निरीक्षक उमाकांत त्रिपाठी द्वारा बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया। जिसमें दंगा होने पर उस पर नियंत्रण करने के गुर सिखाए गए। बताया गया कि इसमें एलआईयू सहित सिविल पुलिस, घुड़सवार पुलिस, फायर ब्रिगेड, आंसू गैस, लाठी पार्टी, फायरिंग पार्टी, रिजर्व पार्टी, प्राथमिक उपचार सहित वीडियोग्राफर की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। इस दौरान पुलिस द्वारा अभ्यास किया जाता देख लोगों को लगा कि सच में कोई घटना घटित हो गई है। हालांकि बाद में अभ्यास का पता चलने पर सभी ने राहत की सांस ली। इस दौरान आंसू गैस के साथ ही रबर बुलेट, वॉटर कैनन आदि चलाने का अभ्यास किया गया। इस मौके पर स्थानीय थाना पुलिस मौजूद रही।
1 day ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






