Breaking News

Foto

सड़क पर जल जमाव से लोग परेशान

गाजीपुर। ऎतहासिक स्थल भितरी बाजार मे नाली की सफाई न होने से नाबदान का गन्दा पानी ओवर फ्लो करके मुख्य मार्ग पर बहता रहता हॆ जिससे बाजार मे आने जाने वाले नागरिकों को गन्दे जल मे प्रवेश कर आना जाना पङता हॆ स्थिति उस समय हास्यापद हो जाती हॆ जब कीचङ युक्त पानी मे दो पहिये के वाहन से यात्रा करके वाले यात्री गिर पङते हॆ या महिलाओं के ऊपर छीटे पङते हॆ।शर्म से शिर झुक जाता हॆ। आये दिन दूर दराज के पर्यटक सम्राट स्कन्द गुप्त की लाट व खुदाई स्थल को देखने आते हॆ तो सङक की दुर्दशा देखकर कोसने लगते हॆ।कस्बे के नागरिकों सहित बाजार मे आने वाले नागरिक भी सङक की दुर्दशा से  परेशान हॆ।चाहे कोई भी मॊसम हो सङक पर पानी हमेशा इकठ्ठा होकर एक तरफ आवागमन प्रभावित करता हॆ तो दूसरी तरफ हमेशा बदबू देता हॆ मच्छरों का चारगाह बन गया हॆ। भितरी कस्बे के निवासी मो०कमाल अहमद, नेहालूदीन, एकलाख अहमद,मो० वाहिद,डा० बुधिराज प्रसाद,माता प्रसाद, पूर्व ग्राम मो० बाबर ने मांग किया हॆ नाली की सफाई करके गन्दे पानी की निकासी की उचित ब्यवस्था किया जाय ताकि समस्याओं का निदान हो सके।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें