ग़ाज़ीपुर। प्रदेश के सीतापुर जिले के हरगांव से जिला पंचायत सदस्य व भाकपा (माले) के राज्य स्थाई समिति के सदस्य को जिला बदर किए जाने से नाराज, माले व अखिल भारतीय खेत ग्रामीण मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सैदपुर तहसील में विरोध प्रदर्शन किया। इसके पश्चात कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार देवेन्द्र यादव को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अखिल भारतीय खेत ग्रामीण मजदूर सभा व माले कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि सीतापुर जिले के हरगांव में दलित नेता अर्जुन लाल का वर्ष 2021 में जिला पंचायत सदस्य चुने जाने के बाद से ही लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है। जिसके क्रम में बीते वर्ष 2022 को उन्हें जेल भेजा गया था। कहा कि जनप्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य अर्जुन लाल के खिलाफ की गई जिला बदर की कार्रवाई को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए।
21 hours ago
खबर
सनबीम स्कूल महाराजगंज की कोऑर्डिनेटर सुभदा राय एजुकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित






