ग़ाज़ीपुर। जमानियां कोतवाली क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत लोद्दीपुर मुहल्ला निवासी और सडक हादसे में घायल टिल्लू गोंड उम्र करीब 31वर्ष का इलाज के दौरान वाराणसी के ट्रामा सेंटर में मौत हो गई।इसकी जानकारी परिजनों को होते ही सभी में कोहराम मच गया। इस घटना के बाद मुहल्ले सहित अगल बगल के लोगों में शोक की लहर दौड पडी,लोग शोकाकुल परिजनों को उनके पैतृक आवास जाकर शोकसंवेदना देने में लगे है,मगर मृतक के परिजन पूरी तरह से इस घटना के बाद से ही बदहवाश पडे हुए है। मौत होने पर परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच परिजनों से पूछताछ के बाद पंचनामा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेंज घटना की छानबीन शुरू कर दी,वहीं मृतक के बडे भाई के द्वारा एक वाहन चालक के खिलाफ दिए तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। मृतक टिल्लू के बडे भाई संजय ने बताया कि वह छह भाई है,जिसमें मृतक भाई तीसरे नंम्बर पर था,वह घर पर रहकर मजदूरी करता था,बताया कि बीते दो हफ्ते पूर्व उसका भाई भोजन करने के बाद रात को टहलने के लिए घर से निकला,बताया कि इसी दौरान सडक पार करते समय एक तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते उसका भाई गंम्भीर रूप से जख्मी हो गया,बताया कि इसके बाद नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया,जहां हालात गंम्भीर देख चिकित्सक ने गाजीपुर के लिए रेफर कर दिया,वहाँ जाने पर भी चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया था। भाई ने बताया कि उसके बाद घायल टिल्लू गोंड को ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया,जहाँ उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई,बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया।बताया कि उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह ने बताया कि हादसे में मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंजा गया है,बताया कि वहीं भाई की तहरीर पर वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
20 hours ago
खबर
सनबीम स्कूल महाराजगंज की कोऑर्डिनेटर सुभदा राय एजुकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित






