ग़ाज़ीपुर। बरेसर थाना क्षेत्र के दहेंदू मलिकपुरा गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 315 पर मंगलवार की देर रात में अनियंत्रित बोलेरो डिवाइडर से टकरा गई। इस टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चालक सहित तीन लोग घायल हैं । पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सुरक्षा टीम सभी घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचवाया। घटना की जानकारी होने पर पहुंची बरेसर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सभी लोग आजमगढ़ में तिलक समारोह में भाग लेकर बिहार जा रहे थे।
17 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






