Breaking News

Foto

गाजीपुर में 8.45 लाख जोखिम वाले लोगों में से 3.20 लाख की स्क्रीनिंग पूरी

ग़ाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बड़े पैमाने पर स्क्रीनिंग अभियान चल रहा है। यह अभियान 7 दिसंबर से प्रदेश के 15 जनपदों में शुरू किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाना है। गाजीपुर की कुल जनसंख्या 45.61 लाख में से 8.45 लाख लोगों को उच्च जोखिम वाली श्रेणी में चिह्नित किया गया है। अब तक 3.20 लाख लोगों की स्क्रीनिंग पूरी हो चुकी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील पांडे के अनुसार, यह 100 दिवसीय विशेष अभियान मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सात श्रेणियों में उच्च जोखिम वाले लोगों की पहचान की जा रही है। इन लोगों का एक्स-रे, नेट जांच और माइक्रोस्कोपिक टेस्ट किया जा रहा है। पहचाने गए मरीजों का विवरण निश्चय पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। इसके बाद उनका इलाज शुरू किया जाता है। जिला कार्यक्रम समन्वयक मिथिलेश सिंह ने बताया कि जनपद की कुल जनसंख्या का 19 प्रतिशत उच्च जोखिम वाला पाया गया है। स्क्रीनिंग अभियान 23 मार्च 2025 तक चलेगा। इस दौरान सभी चिह्नित लोगों की जांच की जाएगी और जरूरत पड़ने पर उनका इलाज शुरू किया जाएगा।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें