गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और जमानियां विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक ओमप्रकाश सिंह के भतीजे रघुराज प्रताप सिंह के दिल्ली में एक सड़क दुर्घटना में निधन की सूचना से परिजनों और शुभचिंतकों में शोक की लहर फैल गई। रघुराज प्रताप सिंह, ओमप्रकाश सिंह के छोटे भाई शैलेश सिंह के पुत्र थे। इस दुखद समाचार से गांव और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, रघुराज प्रताप सिंह दिल्ली में हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना के तुरंत बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रघुराज प्रताप सिंह के असामयिक निधन से परिवार गहरे सदमे में है। घटना की सूचना मिलते ही रिश्तेदारों और शुभचिंतकों का उनके आवास पर तांता लग गया। सोशल मीडिया के जरिये इस घटना पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
23 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






