गाजीपुर। पुलिस ने वृद्ध की हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।मामला मरदह थाना क्षेत्र के बोगना गांव का है।जहां पिछले 6 जनवरी को पम्पिंग सेट पर वृद्ध जयकरन का लहूलुहान हालत में शव मिला था।सिर में खुरपी से मारकर वृद्ध की हत्या की गई थी।इस मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस ने गांव के ही एक युवक को वृद्ध की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है।बताया जा रहा है कि आरोपी का मृतक के परिवार से विवाद हुआ था,जिसके चलते उसने पम्पिंग सेट पर सोये वृद्ध की हत्या कर दी।पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल खुरपी भी बरामद कर ली है।
20 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






