Breaking News

Foto

राज्यसभा सांसद डॉ.संगीता बलवंत ने 100 टीबी मरीजों को लिया गोद, लिया पोषण पोटली का वितरण

गाजीपुर। गोराबाजार स्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने जनपद के 100 टीबी मरीजों को गोद लेने की घोषणा की और उन्हें पोषण पोटली वितरित की। डॉ. बलवंत ने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप वर्ष 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस बीमारी से लड़ने के लिए सिर्फ सरकारी प्रयास ही नहीं, बल्कि जन भागीदारी भी जरूरी है। निक्षय मित्र के रूप में हम टीबी रोगियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। कार्यक्रम में अन्य चिकित्सा अधिकारियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार सिंह और जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने 25-25 टीबी मरीजों को गोद लिया। कार्यक्रम में डॉ. सुनील पांडेय, डॉ. आनंद मिश्रा, डॉ. जय नाथ सिंह, मनोज कुमार सिंह, डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे। यह पहल टीबी उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें