Breaking News

Foto

परीक्षा केंद्रों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

गाजीपुर। 22 दिसम्बर को दो पालियों में होने वाली राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस प्रारम्भिक) परीक्षा-2024 की लिखित परीक्षा को नकल विहीन, शान्तिपूर्ण ढ़ग से सम्पन्न कराये जाने को लेकर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा संयुक्त रूप से हनुमान सिंह इण्टर कालेज देवकली, नन्द किशोर सिंह इण्टर कालेज रामपुर माझा, शहीद स्मारक इण्टर कालेज नन्दगंज का बनाये गये परीक्षा केन्द्रों पर की गयी तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होने निरीक्षण के दौरान परीक्षा की निगरानी हेतु सीसीटीवी कैमरा, कक्षोें में विद्युत की व्यवस्था, साफ सफाई आदि अन्य कक्षों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा दिये दिये। सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केन्द्र व्यवस्थापको को परीक्षा को पूरी निष्पक्षता एंव ईमानदारी के साथ सम्पन्न कराने का सख्त निर्देश दिया। उन्होने कहा कि आयोग द्वारा जारी गाईड लाईन का पालन प्रत्येक दशा में सुनिश्चत करते हुए परीक्षा सम्पन्न कराया जाये। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बरती न जाय। कोई भी प्रतिकुल परिस्थितियो पर तत्काल पुलिस बल का सहयोग लिया जाय।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें