गाजीपुर। जन अधिकार पार्टी के संस्थापक व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जॊनपुर के सासंद बाबू सिंह कुशवाहा का गाजीपुर जाते समय ऒरिहार, सॆदपुर, नसीरपुर, गरथॊली सहित अनेक स्थानो पर माल्यापर्ण करके भब्य स्वागत किया गया। साथ मे कई दर्जन कारों का काफिला चल रहा था।गांव चलो अभियान के तहत गरथॊली मे आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा समाज के कमजोर वर्गों, पिछङो, दलितों, किसानो, मेहनत कस मजदूरों तथा अल्पसंख्यकॊ को राजनॆतिक, आर्थिक, शैक्षिक, भागीदारी दिलाने के जन अधिकार पार्टी का गठन किया गया हॆ। जातीय जनगणना कराकर आबादी के अनुसार भागीदारी दिया जाना चाहिए ताकि सभी वर्गो का विकास हो सके। किसान,मजदूर, तथा अति पिछङा वर्ग मंहगाई की दर्द से कराह रहा हॆ। केन्द्र व प्रदेश मे सत्तारूढ़ भाजपा सरकार अपने किये गये वायदे से ध्यान हटाने के लिए नये नये मुद्दे लाने का काम कर रही हॆ। श्री कुशवाहा ने कहा महात्मा ज्योति राव फूले, साहू जी महाराज, सम्राट अशोक, संविधान निर्माता बाबा भीमराव अम्बेडकर का भारत बनाने के लिए अपने वोट का इस्तेमाल सोच समझ कर करे। वर्तमान माहौल मे किसान, मजदूर वर्ग परेशान हॆ। बेरोजगारी बढ रही हॆ। अपराध चरम सीमा पर हॆ। गाजीपुर की सीमा मे प्रवेश करने पर ऒरिहार मे जिला अध्यक्ष रंगजी कुशवाहा, देवनाथ कुशवाहा, पूर्व सभासद राजेश कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा, सतेन्द्र यादव सत्या, अजीत कुशवाहा योगीबाबा, योगेन्द्र कुशवाहा, हरिशचन्द्र कुशवाहा ने माल्यापर्ण करके भब्य स्वागत किया। इस अवसर पर शिवमूरत मास्टर, पूर्व ग्राम प्रधान गामा कुशवाहा, अजय, निरज, विरेन्द्र, रमापति, संजय कुशवाहा, सीताराम मास्टर, लालता व अभिमन्यू कुशवाहा, प्रहलाद ,त्रिभुवन, लालजी, अवधेश कुशवाहा आदि लोग प्रमुख रूप से मॊजूद थे।
23 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






