Breaking News

Foto

ग़ाज़ीपुर में बिजली विभाग के JE-लाइनमैन रिश्वत लेते गिरफ्तार

गाजीपुर में एंटी करप्शन टीम ने बिजली विभाग के एक अवर अभियंता (जेई) और एक सहायक लाइनमैन को ₹8000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से पूरे विभाग में हड़कंप मच गया है। एंटी करप्शन टीम वाराणसी के निरीक्षक द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, यह बड़ी कार्रवाई नारी पचदेवरा निवासी धर्मेंद्र यादव की शिकायत पर की गई। टीम ने नंदगंज विद्युत पावर हाउस पर तैनात अवर अभियंता और सहायक लाइनमैन को रिश्वत लेते पकड़ा। यह गिरफ्तारी क्षेत्र के कुसुम्ही कला से की गई। एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार किए गए अवर अभियंता और सहायक लाइनमैन को गाजीपुर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस को एफआईआर दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करने के लिए लिखित पत्र भी दिया गया है। फिलहाल, एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई के बाद से पूरे विद्युत विभाग में खलबली मची हुई है।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें