Breaking News

Foto

पीडीए चर्चा में सपा नेता राजकुमार पांडेय ने भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

गाज़ीपुर। सदर विधानसभा के करण्डा ब्लाक के सोनहरिया गांव में आयोजित पीडीए चर्चा कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार पांडेय ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की नीयत गरीबों और वंचितों का शोषण करने की है, जिसका प्रमाण गृहमंत्री द्वारा संसद में डॉ. भीमराव अंबेडकर का किया गया अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जन्म से ही पिछड़ों और दलितों के प्रति नफरत रखती है और लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास नहीं करती। उन्होंने कहा कि सरकार तानाशाही और पूंजीवादी नीतियों से देश चला रही है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा नेता बेतुके बयान देते रहते हैं। सपा जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव ने गृहमंत्री अमित शाह की टिप्पणी को न केवल बाबा साहब का बल्कि पूरे संविधान का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और सामाजिक न्याय के लिए संविधान की रक्षा जरूरी है। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद, भगवान दुबे प्रधान, शशिकांत दूबे पूर्व प्रधान, हरिहर यादव सेक्टर प्रभारी, रुदल दूबे, चुलबुल दूबे, सोनू पांडेय, दीपक सिंह, धीरज सिंह, रामगोबिंद चौबे, राजेश यादव, सामीर सिंह, एडवोकेट रजत बिंद, रामजी पांडेय, रोहित दूबे, सुरेंद्र राम, सरवन राम, गुल्लू भारती, सुभाष राम, अनिल सिंह सहित कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें