गाजीपुर। जिले में मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है। ठंड में इजाफा के चलते लोगों का जनजीवन प्रभावित है। वही आसमान में बादलों की आवाजाही से लोगों में बारिश की उम्मीद बनी हुई है। आसपास के क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली। फिलहाल तापमान में गिरावट लगातार बरकरार है। कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज के मौसम विशेषज्ञ के कपिल देव शर्मा ने बताया कि प्राप्त आगामी 5 दिनों के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार हल्के बादल छाए रहने की सम्भावना के साथ हल्की बारिस होने की सम्भावना भी है। अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेंटीग्रेड व न्यूनतम तापमान 08 से 09 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने की संभावना है तथा पश्चमी हवा औसत 03 से 04 किलोमीटर प्रति घंटा से चलने की उम्मीद है। उन्होंने किसानों को सलाह देते हुए कहा कि दिसंबर तथा जनवरी माह में अधिक ठंड की आशंका होने के कारण आलू की फसल में सिंचाई कर देनी चाहिए, जमीन भीगी रहने पर पाले का असर कम हो जाता है।
16 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






