Breaking News

Foto

हाई कोर्ट में अफजाल अंसारी मामले की सुनवाई टली, अब इस तारीख को होगी सुनवाई

ग़ाज़ीपुर। मुख्तार अंसारी के भाई सांसद अफजाल अंसारी की सजा के मामले में आज मंगलवार को इलाहाबाद कोर्ट में सुनवाई होनी थी। यह अब बुधवार यानी कि कल होगी। जस्टिस संजय सिंह की बेंच अफजाल की अपील पर सुनवाई करेगी। मामले में कोर्ट फैसला सुना सकती है। सांसद अफजाल अंसारी चुनाव जीत गए हैं। सोमवार को उन्होंने लोकसभा स्पीकर के समाने लोकसभा में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। ऐसे में कोर्ट के फैसले पर सबकी निगाहें हैं। गाजीपुर MP/MLA कोर्ट ने अफजाल अंसारी को छोटे भाई मुख्तार अंसारी के साथ गैंगस्टर मामले में 4 साल की सजा सुनाई थी। 1 मई 2023 को कोर्ट के इस फैसले के 56 घंटे बाद उनकी संसद सदस्यता रद्द हो गई थी। तब वह बसपा से गाजीपुर सांसद थे। इसके बाद अफजाल ने सजा के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपील की, जहां से उनको जमानत तो मिली, लेकिन सजा से राहत नहीं। इलाहाबाद हाईकोर्ट में इस मामले पर लगातार सुनवाई चल रही है। 23 मई को करीब तीन घंटे तक सुनवाई में कोर्ट में राज्य सरकार की तरफ से पक्ष रखा गया था। राज्य सरकार और पीयूष राय की तरफ से अफजाल अंसारी की सजा बढ़ाने की मांग को लेकर याचिकाएं दाखिल की गई हैं। अफजाल अंसारी की अपील पर जस्टिस संजय कुमार सिंह की सिंगल बेंच सुनवाई कर रही है।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें