गाजीपुर। आगामी त्यौहार डाला छठ को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में जहां पुलिसकर्मियों द्वारा पैदल गश्त की जा रही है, वहीं जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने भी सोमवार की देर शाम शहर कोतवाली के क्षेत्र में रूट मार्च किया। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा। भारी पुलिस फोर्स के साथ डीएम-एसपी ने शहर की सड़को पर पैदल मार्च करते हुए सुरक्षा बंदोबस्त का जायजा लिया। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने डाला छठ समेत अन्य आगामी त्यौहार के बाबत सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत सदर कोतवाली अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में रूट मार्च किया। डीएम एसपी द्वारा थाना कोतवाली के भीड़ भाड़ वाले स्थानों, चौराहों, बाजारों में पैदल रूट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था एवं शांती बनाये रखने की अपील की गयी।
17 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






