Breaking News

Foto

सड़क दुर्घटना में अपनों को खो चुके परिवार का सहारा बने संतोष यादव

ग़ाज़ीपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार सक्रिय होकर जनसम्पर्क कर रहे संतोष यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जंगीपुर विधानसभा के बिरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा बिजापतपुर निवासी स्व. ओमप्रकाश यादव और जय प्रकाश यादव दो सगे भाइयों की 50 हजार रूपये का आर्थिक सहायता किये । ये दोनों सेज भाइयों का गोवा में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गया था और यहां उनके परिवार में उनके कई छोटे छोटे बच्चे है । परिवार से मिलकर संतोष यादव ने उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया और कहा कि मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के आशीर्वाद से क्षेत्र में लगातार भ्रमण करता हूँ और पीड़ित कमज़ोर लोगों की सेवा करता हूँ। साथ में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामाधार यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिव परशन यादव, मुरली प्रधान, रामनिवास यादव प्रधान, अनिल प्रजापति, राधे राजभर, रहीम राजभर, रामविलास यादव, विजय यादव बुढाई, नीतिल यादव, नंदू राम, संतोष राम, संजय यादव एवं प्रेम जायसवाल आदि उपस्थित रहे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें