Breaking News

Foto

नेताजी की पुण्यतिथि पर गोष्ठी का आयोजन, सपा सांसद और विधायकों ने किया याद

ग़ाज़ीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में पार्टी कार्यालय समता भवन पर सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी आयोजित हुई। बतौर मुख्य वक्ता सांसद अफजाल अंसारी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें सर्वसमाज का‌ नेता बताया और कहा कि वह लोकनायक जयप्रकाश नारायण और डॉ लोहिया के बाद समाजवादी आंदोलन के मजबूत स्तंभ थे। वह लोकतंत्र के सजग प्रहरी थे। वह सामाजिक न्याय और और धर्मनिरपेक्षता के प्रबल पक्षधर और सशक्त पैरोकार थे। कहा कि फूलन देवी को लोग नंगे कर घुमाए थे, बलात्कार भी किए थे, उन्हें मुलायम सिंह यादव ने सम्मान दिलाया और दो बार सांसद बनवाया। अयोध्या में जब कुछ लोग कानून तोड़कर बाबरी मस्जिद गिरा रहे थे तब मुलायम सिंह यादव ने कानून की रक्षा और संविधान की रक्षा के लिए उन लोगों पर गोली चलवाई थी। हरियाणा और जम्मू के चुनाव पर बोले कि हरियाणा के चुनाव को लेकर मीडिया में और भाजपा के लोगों में बहुत बड़ी गलतफहमी थी। वहां पर कुछ गड़बड़ियां भी हुई है। जम्मू कश्मीर में भाजपा को मुंह की खानी पड़ी है। विधायक डाॅ विरेन्द्र यादव ने कहा कि वह सत्ता की राजनीति नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे। उनके संघर्षों से प्रेरणा लेकर हमें समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने की जरूरत है। नेता जी ने हमेशा हम सबको संघर्ष का पाठ पढ़ाया और वह गरीबों पिछड़ों के सवाल पर आजीवन संघर्ष करते रहे। विधायक जैकिशन साहू ने कहा। कि नेता जी साहस और सत्य के पर्याय थे। उनके सिद्धांतों और उसूलों को अपने जीवन में आत्मसात कर नेता जी को हमेशा के लिए जीवंत रखने की जरूरत है। वह अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आजीवन संघर्ष करते रहे। इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, पुर्व विधायक खुर्शीदअहमद, पुर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, रामधारी यादव, डाॅनन्हकू यादव, रामऔतार विश्वकर्मा ,गरीब राम, सिंकदर कन्नौजिया,अशोक कुमार बिंद, रविन्द्र प्रताप यादव, मुन्नन यादव आदि मौजूद रहे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें