Breaking News

Foto

गाजीपुर में गंगा नदी में तीन किशोर डूबे, गोताखोरों द्वारा तलाश जारी

गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पोस्टाघाट पर गंगा नदी में आज एक हादसा हो गया। कासिमाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के बहादुरगंज निवासी स्व० महेंद्र जायसवाल के दाह संस्कार में आए तीन नाबालिग युवक गंगा नदी में स्नान करते समय गहरे पानी में डूब गए। डूबने वालों में कुंदन (16 वर्ष), आदित्य जायसवाल (17 वर्ष) और हिमांशु मद्धेशिया (16 वर्ष) शामिल हैं। ये तीनों युवक दाह संस्कार में शामिल होने आए थे। घटना की सूचना मिलते ही गाजीपुर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शहर कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि गोताखोरों की मदद से तीनों नाबालिग लड़कों की गंगा नदी में तलाश जारी है। इस घटना की जानकारी मिलते ही गंगा घाट पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस और स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें