ग़ाज़ीपुर। रामनवमी के शुभ अवसर पर गाजीपुर जनपद के नखास से प्रारंभ हुई श्री राम शोभा यात्रा जो लंका मैदान में समाप्त हुई ,।जहां जिले के हजारों भक्त शामिल हुए,। प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मण्डल गाज़ीपुर के जिला अध्यक्ष आसिफ खान के नेतृत्व में लालदरवाज़ा गाज़ीपुर में प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल गाज़ीपुर के समस्त पदाधिकारीयो के सहयोग से हजारों की संख्या में शामिल भक्तों को मिष्ठान एवं ठण्डा पानी से स्वागत किया गया। उक्त अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने हम लोगों के आज के कार्यक्रम की काफी सराहना की। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष प्रिन्स सिंह, जिला महामंत्री सुनिल सिंह, प्रदेश महासचिव जनाब असलम खान नगर प्रमुख अंसार अहमद उर्फ मिश्रू, नगर महामंत्री संजय सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रिशु भाई, नवीन वर्मा,कोषाध्यक्ष shaizi काजमी, बृजभूषण, मनीष अग्रवाल, विनोद शर्मा, फारुख, फैजी एवं तमाम लोग मौजूद रहे।
18 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






