Breaking News

Foto

ग़ाज़ीपुर के किसानों के लिए राहत की खबर...

ग़ाज़ीपुर। डीएपी की कमी से जूझ रहे जिले के किसानों के लिए राहत की खबर है। डीएपी की एक रैक रविवार को जिले में पहुची। बीती देर रात तक समितियों पर ट्रैकों के जरिए डीएपी और एनपीएस को भेजने का क्रम जारी रहा, ताकि जल्द से जल्द किसानों को उपलब्ध हो सके। रविवार को जनपद गाजीपुर में इफ्को डीएपी और एनपीके स्टाक की एक रैक नंदगंज रैक पॉइंट पर लगी। इस खेप में 1779 मिट्रिकटन डीएपी और 892 मिट्रिकटन एनपीएस ग़ाज़ीपुर पहुँची है। जिसको सभी साधन सहकारी समितियों और इफ्को के उर्वरक बिक्री केंद्रों को भेजा जा रहा है‌। एक रैक इफ्को यूरिया भी गाजीपुर के लिए निकल चुकी है, जल्द ही जिले में इसकी आपूर्ति हो जाएगी। प्रशासन का दावा है कि किसानों को वर्तमान रबी सत्र में उर्वरकों के लिए कोई परेशानी नहीं होगी। राजस्व विभाग के लेखपालों और अन्य मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में इसका वितरण आधार के माध्यम से पीओएस मशीन में अंगूठा लगाकर किया जाएगा। किसानों को उनकी जोत के अनुसार ही उर्वरकों का वितरण होगा।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें