वाराणसी/ग़ाज़ीपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा हेतु 05011 गाजीपुर सिटी- बिलासपुर होली विशेष गाड़ी का संचलन गाजीपुर सिटी से 12 फरवरी, 2026 को एकल यात्रा हेतु निम्नवत किया जायेगा।
05011 गाजीपुर सिटी-बिलासपुर होली विशेष गाड़ी 12 फरवरी, 2026 को गाजीपुर सिटी से 20.35 बजे प्रस्थान कर औंड़िहार से 21.30 बजे, केराकत से 22.22 बजे, जौनपुर से 23.10 बजे, दूसरे दिन वाराणसी जं. से 00.35 बजे, मिर्जापुर से 01.55 बजे, विन्ध्याचल से 02.16 बजे, प्रयागराज छिवकी से 04.30 बजे, शंकरगढ़ से 05.04 बजे, मानिकपुर जं. से 06.15 बजे, सतना से 07.20 बजे, मैहर से 07.48 बजे, कटनी से 09.25 बजे, उमरिया से 10.58 बजे, शहडोल से 12.00 बजे, बुढ़ार से 12.20 बजे, अनूपपुर से 12.46 बजे, पेन्ड्रा रोड से 13.28 बजे छूटकर बिलासपुर 16.00 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में एस.एल.आर.डी. के 02, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 02 एवं शयनयान श्रेणी के 14 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।






