गाज़ीपुर। जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र के मरदह नरवर गांव में समाजवादी पार्टी के नेता संतोष यादव ने पीड़ित परिवारों की मदद की है। हाईटेंशन तार से हुई दुर्घटना में मृतक परिवारों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी गई। घायल परिवारों को 10-10 हजार रुपए की मदद प्रदान की गई। संतोष यादव ने पीड़ित परिवारों को भविष्य में भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
इसी दौरान उन्होंने स्वर्गीय संग्राम यादव के परिवार से भी मुलाकात की। संग्राम यादव का कुछ दिन पहले निधन हुआ था। उनके परिवार को शोक संवेदना व्यक्त करते हुए 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की।
इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता रामाधार यादव, पूर्व प्रमुख विजय यादव, पूर्व जिला सचिव गुड्डू यादव, जिला उपाध्यक्ष रामबचन यादव, पूर्व विधान परिषद प्रत्याशी मदन यादव, जिला पंचायत सदस्य मटरू पहलवान, नरेंद्र यादव और प्रधान हरिकेश यादव सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।






