Breaking News

Foto

कर्मचारियों के आवासों पर स्मार्ट मीटर लगाने का विद्युत मजदूर पंचायत ने किया विरोध

ग़ाज़ीपुर। विद्युत मजदूर पंचायत शाखा गाजीपुर ने आज मीटिंग कर कर्मचारियों के आवास पर विभागीय अधिकारियों द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए जाने की कड़े शब्दों में निंदा किया है। संगठन के मंडल अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि विवेक खन्ना अधीक्षण अभियंता गाजीपुर अध्यक्ष पावर कारपोरेशन के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। अध्यक्ष पावर कारपोरेशन ने पिछले दिनों स्पष्ट रूप से आदेश दिया था कि कहीं कोई नया मीटर अगले आदेश तक नहीं लगाया जाएगा लेकिन कर्मचारियों के यहां डरा धमकाकर जबरदस्ती मीटर लगाने का काम हो रहा है जिसका विद्युत मजदूर पंचायत विरोध करता है। श्री श्रीवास्तव ने स्पष्ट कहा कि यदि जोर जबरदस्ती करके अध्यक्ष पावर कारपोरेशन के आदेश को ना मानते हुए कर्मचारियों के आवास पर मीटर लगाना बंद नहीं किया गया तो विद्युत मजदूर पंचायत गाजीपुर सर्किल ऑफिस गाज़ीपुर पर धरना प्रदर्शन करने हेतु बाध्य होगा। संगठन के संरक्षक शिव दर्शन सिंह मामा ने अधीक्षण अभियंता गाजीपुर से अध्यक्ष पावर कारपोरेशन के आदेश की पालन करने की मांग किया है।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें