गाजीपुर। जिले के जमानियां सर्किल के सुहवल थाना अंतर्गत कालूपुर त्रिमुहानी के समीप राजमार्ग पर रेल सह सडक पुल से होकर वाहनों के आवागमन हेतु रोड वायडक्ट के फ्लाई ओवर के लिए चल रहे गार्डर लांचिंग के निरीक्षण के सिलसिले में प्रदेश के पूर्व पर्यटन मंत्री और जमानियां के वर्तमान विधायक ओंमप्रकाश सिंह बीते देर रात्रि को औचक तरीके से धमक पडे। जिसके कारण रेलवे के कर्मियों में अफरातफरी मच गई,इस दौरान विधायक ओंमप्रकाश सिंह ने वायडक्ट की ढलाई और गार्डर लांचिंग के बारे में रेलवे के अधिकारियों से जानकारी ली,करीब एक घंटे तक पैदल निरीक्षण के दौरान उन्होंने लांचिंग के कारण राजमार्ग ब्लाक होने से राहगीरों को हो रही दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए बगल से एक वैकल्पिक मार्ग बनाए जाने के निर्देश दिए । इस दौरान विधायक ओंमप्रकाश सिंह ने और तेजी से जल्द गार्डर लांचिंग का काम पूरा करने को कहा ताकि राहगीरों को रात के पहर हो रही दिक्कतो से छुटकारा मिल सके,इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों को आश्वासन दिया कि इसके एप्रोच जल्द निर्माण के लिए वह एनएचएआई के अधिकारियों से वार्ता करेगें। मालूम हो कि लांचिंग का यह काम 17 नवंम्बर से जारी है,बीते देर रात्रि को भी एटी 12 से एटी 13 पर अत्याधुनिक क्रेन के जरिए गार्डर लांचिंग किया गया,अब तक सात पीलरों पर छह स्पैनों में से चार पर 24 गार्डरों की लांचिंग हो चुकी है,शेष दो स्पैनों पर 12 गार्डरों की अब लांचिंग किया जाना शेष है,रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक यह काम निर्धारित समय 11 दिसंम्बर की सुबह तक पूरा कर लिया। राजमार्ग पर रोड वायडक्ट के फ्लाई-ओवर के लिए चल रहे गार्डर लांचिंग और ब्लाक के कारण एक बार फिर राहगीरों को लंम्बे जाम से जूझना पडा,जिसके कारण उन्हें खासी परेशानियां उठानी पडी,इस दौरान बीते देर रात्रि को राजमार्ग के दोनों ओर लंम्बे जाम का सामना लोगों को कई घंटे तक करना पडा। इस अवसर पर जीपीटी के वाइस प्रेसिडेंट अश्वनी कुमार ,आरवीएन एल के इंजीनियर अविनाश,हेमंत, मनीष सिंह,विक्की,संजय,गोल्डी सिंह,राकेश,अरमान, भुपेश्वर,रंजीत,अनिल मौर्य आदि मौजूद रहे।
18 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






