Breaking News

Foto

सन शाइन पब्लिक स्कूल जमानिया के मेधावी छात्र छात्राओं का अभिनन्दन समारोह

ग़ाज़ीपुर। सनशाइन पब्लिक स्कूल कसेरा पोखरा, जमानियां के प्रतिभाशाली और मेधावी छात्र छात्राओं को जिन्होंने आई.आई.टी. जे.ई.ई.एडवांस, नेशनल एलिजिबिलिटी कम इन्ट्रेस्ट टेस्ट ( NEET ) 2025, जनपद गाजीपुर की श्रेष्ठता सूची में रैंक हासिल करने वाले कक्षा दसवीं के छात्र छात्राओं को, शाइन बैंक्वेट एंड लान में आज उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। आई आई टी जे ई ई एडवांस 2025 में सफल हरिओम सिंह , आल इंडिया रैंक 4809 ,(ओ.बी.सी.) प्राची मौर्या , आल इंडिया रैंक 9028,(ओ.बी.सी.) अभिषेक ठाकुर,आल इंडिया रैंक 12128(ओ.बी.सी.) को बुके और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया । तत्पश्चात नेशनल एलिजिबिलिटी कम इन्ट्रेस्ट टेस्ट NEET 2025 में सफल छात्र मनीष उपाध्याय , आल इंडिया रैंक 2286 ( ई.डब्ल्यू. एस. केटेगरी ), शशांक शर्मा,आल इंडिया रैंक 10573 (ओ.बी.सी.) को बुके और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद, नई दिल्ली द्वारा आयोजित दसवीं बोर्ड परीक्षा में गाजीपुर जनपद की श्रेष्ठता सूची में रैंक हासिल करने वाले छात्र विशाल सिंह , जिले में तीसरा स्थान ( 97 प्रतिशत), तृशा सिंह और आयुष कुमार सिंह जिले को चौथा स्थान (96.8 प्रतिशत), अंकित कुमार मौर्य, जिले में छठा स्थान (96.4 प्रतिशत) , विमलेश मौर्य और आयुषी मौर्य , जिले में आंठवा स्थान ( 96 प्रतिशत) को बुके और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन सर्वानंद सिंह, अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, प्रबंधक अमित कुमार सिंह, प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्राइमरी विंग प्रभारी पूजा सिंह और समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें