ग़ाज़ीपुर के सेवराई में विभिन्न मांगों को लेकर पिछले तीन दिनों से चल रहा धरना प्रदर्शन आज जिला प्रशासन के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। किसान नेता भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में चल रहे विशाल धरना प्रदर्शन में किसानों के द्वारा अपनी मांगों को लेकर उप जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा गया। 6 सूत्रीय मांगों में से ज्यादातर मांगो को लेकर मिले आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया। एसडीएम ने जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया। मालूम हो कि किसान नेता भानु प्रताप सिंह पिछले तीन दिनों से धरनारत थे। एक दिन पूर्व उन्होंने आमरण अनशन शुरू किया था। उन्होंने जमानिया और सेवराई तहसील क्षेत्र में क्रॉप कटिंग कराते हुए उपज के अनुसार धान खरीदारी की मांग की थी। बताया कि शासन प्रशासन द्वारा उनकी मांगों को नजरअंदाज किए जाने से किसानों में आक्रोश है। जमानिया विधानसभा क्षेत्र को धान का कटोरा कहा जाता है इसके अंतर्गत सेवराई और जमानिया तहसील आते हैं। जिनमें किसानों के द्वारा बड़े पैमाने पर धान की खेती की जाती है। जिससे किसान प्रति बीघा 20 कुंतल की उपज करते हैं। जबकि जिला प्रशासन के तरफ से धान खरीदारी को लेकर जारी किए गए निर्देश में 10 कुंतल प्रति बिघा के हिसाब से ही खरीदारी करने का मानक तय किया गया है। जिससे किसानों में आक्रोश है। इसके अलावा किसानों ने सेवराई तहसील में क्रय केन्द्रो की संख्या 15 से बढ़ाकर 35 करने की मांग की। कहा कि ए०आर० गाजीपुर द्वारा साधन सहकारी समिति के सचिव को धान व खाद क्रय विक्रय के ही अनुसार कमीशन सरकार द्वारा मिलता है। ए०आर० गाजीपुर विगत तीन वर्षों से कोई कमीशन नहीं दिये है। जिनकी आय से अधिक सम्पत्ति की जांच करायी जाय। दिलदारनगर मंडी सचिव लगातार 5 साल से जमे हुये है इनका स्थानान्तरण व इनकी सम्पत्ति की जांच करायी जाय। इन्हीं मांगो को लेकर पिछले कुछ दिनों से किसान आंदोलनरत थे। आज जिला प्रशासन ने उनकी ज्यादातर मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद किसानों का धरना समाप्त हुआ।
18 hours ago
खबर
सनबीम स्कूल महाराजगंज की कोऑर्डिनेटर सुभदा राय एजुकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित






