ग़ाज़ीपुर। सनशाइन पब्लिक स्कूल, जमानियाँ में वीनस हाउस, मार्स हाउस, मरकरी हाउस और ज्यूपिटर हाउस के बीच इंटर-हाउस दिवाली कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। दिवाली कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में प्रत्येक हाउस के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने अपनी रचनात्मकता दिखाते हुए बेहद आकर्षक और रंग-बिरंगे कार्ड बनाए। इस प्रतियोगिता के विजेताओं का निर्णय जूरी सदस्यों द्वारा किया गया। विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष सर्वानंद सिंह, अध्यक्ष चन्द्र शेखर सिंह, प्रबंधक अमित कुमार सिंह, प्राचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह एवं एच.ओ.डी. प्राइमरी विंग पूजा सिंह जूरी सदस्य थीं।
प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार है...
सब जूनियर वर्ग
1. अनुष्का कक्षा 4 ए ज्यूपिटर हाउस प्रथम स्थान
2. दिव्या केशरी कक्षा 1 ए वीनस हाउस द्वितीय स्थान
3. इशी यादव कक्षा 1 ए मार्स हाउस तृतीय स्थान
कनिष्ठ वर्ग
1. रागिनी यादव कक्षा 8 ए मरकरी हाउस प्रथम स्थान
2. श्रेया गुप्ता कक्षा 8 बी मर्करी हाउस द्वितीय स्थान।
3. अनुराग सिंह कक्षा 7 ए वीनस हाउस तृतीय स्थान।
वरिष्ठ वर्ग
1. गुनगुन कक्षा 10 डी मार्स हाउस प्रथम स्थान
2. कुमकुम यादव कक्षा 9 डी वीनस हाउस द्वितीय स्थान
3. सोनम सिंह कक्षा 9 डी वीनस हाउस तृतीय स्थान
4. आस्था केशरी कक्षा 9 डी मरकरी हाउस तृतीय स्थान।






