ग़ाज़ीपुर। सीबीएसई बोर्ड से सम्बद्ध सकरा जैतपुरा स्थित के.एल. इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का भव्य उद्घाटन 21 फरवरी दिन शुक्रवार को 11:00 बजे होना है। यह जानकारी देते हुए स्कूल के चेयरमैन और जंगीपुर विधायक डॉ वीरेंद्र यादव ने बताया कि स्कूल में क्लास नर्सरी से लेकर हाई स्कूल तक शिक्षण कार्य होगा। उन्होंने यह भी बताया कि 21 फरवरी को भव्य समारोह पूर्वक स्कूल का उद्घाटन होना है। बताया गया कि नवनिर्मित स्कूल में आधुनिक शिक्षण पद्धति के मुताबिक सभी व्यवस्थाएं पूरी हैं। कुशल शिक्षक एवं शिक्षिकाओं द्वारा स्कूल के बच्चों को मॉडर्न एजुकेशन दिया जाएगा। मार्डन लैब, लाइब्रेरी, कंप्यूटर रूम, स्पोर्ट्स आदि की व्यवस्था से विद्यालय सुसज्जित है। शिक्षा की क्षेत्र में यही स्कूल मिल का पत्थर साबित होगा।
23 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






