Breaking News

Foto

ओलम्पिक हॉकी प्लेयर राजकुमार पाल पहुंचे पैतृक गांव करमपुर, व्यापार मंडल समेत तमाम लोगो ने किया स्वागत

गाजीपुर। ओलम्पिक हॉकी प्लेयर राजकुमार पाल आज अपने पैतृक गांव पहुंचे।गाजीपुर के करमपुर गांव मे हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल का पैतृक घर है।पेरिस ओलम्पिक के बाद अपने घर पहुंचे हॉकी प्लेयर राजकुमार पाल का गाजीपुर मे जगह जगह लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। अबू फखर खान के नेतृत्व में व्यापार मंडल ने भी पुष्पगुच्छ देते हुए राजकुमार पाल को सम्मानित किया। हॉकी प्लेयर राजकुमार पाल ने गाजीपुर के करमपुर स्थित मेघबरन सिंह हॉकी स्टेडियम से ही अपने खेल सफर की शुरुआत की थी।गाजीपुर के मेघबरन सिंह हॉकी स्टेडियम मे राजकुमार का अभिनंदन किया गया।राजकुमार पाल पेरिस ओलम्पिक मे भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी रहे हैं।पेरिस ओलम्पिक मे भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को पराजित कर कांस्य पदक हासिल किया है।पेरिस ओलम्पिक के बाद गाजीपुर पहुंचे राजकुमार पाल ने सभी देशवासियों को भारतीय हॉकी टीम की सफलता का श्रेय दिया है।उन्होने अपनी सफलता के लिये अपनी मां के आशीर्वाद,और मेघबरन स्टेडियम के प्रशिक्षण को श्रेय दिया।उन्होने उम्मीद जताई कि भारतीय हॉकी टीम अगले ओलम्पिक मे गोल्ड मेडल हासिल कर देशवासियों का सपना जरुर पूरा करेगी।राजकुमार पाल ने 8 वर्ष की उम्र मे हॉकी स्टिक हाथ मे थामी,और ओलम्पिक तक का सफर तय किया।फिलहाल उनकी इस उपलब्धि से उनके परिजनों समेत गांव वालोंं के बीच उत्साह और खुशी का माहौल है।जबकि मेघबरन सिंह हॉकी स्टेडियम मे भी हॉकी प्लेयर उत्साहित नजर आ रहे हैं।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें