Breaking News

Foto

एमएलसी ने हनुमान जी की प्रतिमा का किया अनावरण

गाज़ीपुर। रामलीला मैदान मे स्थापित हनुमान प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम के तहत गाजीपुर के एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने हनुमान मूर्ति का अनावरण किया। गाजीपुर के रामलीला मैदान लंका के गेट नंबर 3 पर हनुमान जी की मूर्ति स्थापित की गयी है। रामलीला कमेटी की ओर से ये मूर्ति स्थापित की गयी है। जिसका अनावरण किया गया। इस मौके पर एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहाकि गाजीपुर रामलीला कमेटी लगातार बेहतर रामलीला का मंचन कर रही है। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुये उन्होने कहाकि हिन्दू धर्म और देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी बर्दाश्त नही की जायेगी। हनुमान जी की प्रतिमा का अनावरण वैदिक मंत्रों और ढोल नगाड़ों के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान अतिप्राचीन रामलीला कमेटी "हरिशंकरी" के कार्यवाहक अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, मंत्री ओमप्रकाश तिवारी (बच्चा तिवारी) के साथ कमेटी के वरिष्ठ सदस्य और नागरिक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने राम भक्त हनुमान के जयकारे के साथ कहा कि गाजीपुर की रामलीला अति प्राचीन है और सैकड़ों साल से अनवरत चलायमान रामलीला का मंचन होता आ रहा है। आज मंगलवार को भगवान हनुमान जी के मूर्ति के अनावरण का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इस दौरान सनातन पर हो रहे अभद्र टिप्पणी पर कहा कि भाजपा सरकार सभी धर्मो का आदर करती है और सनातन ही नहीं किसी भी धर्म विशेष और महापुरुषों पर कोई अभद्र टिप्पणी करेगा तो आरोपियों पर महाराज जी की सरकार में कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं पूर्व कांग्रेस विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने भी मंच से हनुमान जी के मूर्ति अनावरण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अतिप्राचीन रामलीला कमेटी की प्रशंसा करते हुए लोगों से मंचन हो रहे रामलीला को ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर देखने की अपील की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष गोपाल जी पाण्डे , वरुण अग्रवाल, विजय अग्रवाल, लव त्रिवेदी, रोहित अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, असित सेठ, लक्ष्मीनारायण, ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह आदि मौजूद रहे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें