Breaking News

Foto

किसानों की खाद समस्या को लेकर सपा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

ग़ाज़ीपुर। समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल किसानों के डीएपी खाद, गेहूं बीज व अन्य समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को 11 सूत्रीय ज्ञापन दिया। ज्ञापन देते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव ने कहा कि इस समय आलू, गेहूं की बुवाई में डीएपी खाद की समस्या से किसान जूझ रहा है। जहां सरकार के द्वारा बड़ी-बड़ी घोषणाएं की जा रही हैं वहीं समितियों पर एक-दो बोरी ही खाद किसानों को दी जा रही है। जिससे जनपद का किसान मर्माहत है। कहा कि किसानों की समस्याओं के साथ ही जनपद मे बिजली की समस्या, केवाईसी कराने के बाद भी किसान सम्मान निधि का न मिलाना, जल निगम के सीवर पाइप कार्य को समय से पूर्ण करना और टूटी हुई सड़कों का तत्काल निर्माण करने की बातों को कहा गया। प्रतिनिधि मंडल में सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, रामधारी यादव ,अशोक बिन्द, रविंद्र प्रताप यादव, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, खेदन यादव, मदन यादव, राजेंद्र यादव, सुभाष चंद्र गुड्डू, डॉ समीर सिंह, अशोक अग्रहरि, दिनेश यादव, अमित ठाकुर, जमुना यादव, जयराम, पंकज यादव रीना शाईदा खातून, नितिश्वर कुमार, अदनान खान, अम्ब्रिरीश, अनिल, कमलेश, मिथलेश कुमार, अशोक यादव आदि लोग उपस्थित रहे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें