Breaking News

Foto

सपा छात्र सभा ने फूंका पुतला, गिरफ्तारी की मांग

ग़ाज़ीपुर। आज समाजवादी छात्र सभा गाजीपुर के द्वारा धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव के ऊपर महंत राजू दास के आपत्तिजनक बयान के विरोध में आज पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया गया और उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की गया की राजू दास की तत्काल गिरफ्तारी करने की मांग गई। समाजवादी छात्र सभा जिलाध्यक्ष अभिषेक कुशवाहा के नेतृत्व में गाजीपुर में जिला मुख्यालय सामने पुतला फूक कर विरोध किया गया। कमलेश यादव प्रदेश सचिव युवजन सभा विक्की यादव प्रदेश सचिव छात्र सभा समाजवादी छात्र सभा के महासचिव मनीश्वर यादव, जिला उपाध्यक्ष अशोक यादव विधानसभा अध्यक्ष जमानिया अनिल यादव विधानसभा अध्यक्ष जखनिया पंकज यादव जिला उपाध्यक्ष मनीष यादव जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव सुब्बू यादव जिला सचिव युवजन सभा अनुराग यादव धीरज यादव जिला कार्यकारी सदस्य मिथिलेश यादव हर्ष यादव संदीप यादव सुंदर महिला सभा की महासचिव रीना यादव ममता यादव आदि मौजूद रहे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें